मोहनजोदड़ो का विशाल स्नानागार – विशाल स्नानागार मोहनजोदड़ो दुर्ग के आंगन में बना आयताकार जलाशय है जो चारो और से गलियारे से घिरा है । जलाशय के तल तक जाने के लिए इसके उत्तरी और दक्षिणी भाग में दो सीढियां बनाई थी।इसके तीनो और कक्ष बने हुए थे जिनमें एक ने एक बड़ा कुंआ था । जलाशय से पानी एक बड़े नाले में बह जाता था । इसके उत्तर में एक छोटा कक्ष था, जिसमे आठ स्नानागार बने थे।